news-details

मेधावी छात्र-छात्राओं को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025-26 में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा सफलता की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने छात्रों को परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।