news-details

महिलाओं के सम्मान और न्याय के लिए आवाज बुलंद करती रहेंगी प्रतिभा शुक्ला

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। विधायक प्रतिभा शुक्ला ने सोमवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता महिला मोर्चा की ओर से आयोजित धरना-प्रदर्शन एवं कांग्रेस भवन घेराव कार्यक्रम में सहभागिता की। यह प्रदर्शन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में कांग्रेस सांसद के खिलाफ छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार के मामले को लेकर आयोजित किया गया।प्रतिभा शुक्ला ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि महिलाओं की गरिमा की रक्षा केवल नारा नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें न्याय दिलाना हम सभी की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि नारीशक्ति के स्वाभिमान और अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। महिलाओं के सम्मान से जुड़े मामलों में समाज को संवेदनशीलता के साथ खड़ा होना चाहिए, ताकि प्रत्येक बेटी सुरक्षित वातावरण में आगे बढ़ सके।विधायक ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, बेटियों की गरिमा और न्याय के लिए आवाज उठाना आवश्यक है। नारीशक्ति के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए।कार्यक्रम के माध्यम से महिला मोर्चा ने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रतिभा शुक्ला ने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के संकल्प को दोहराया।