news-details

महानवमी पर अनिल दीक्षित ने सपत्नीक किया हवन-पूजन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने पत्नी के साथ जिला कार्यालय में मां भगवती का विधि-विधान से पूजन-अर्चन और हवन किया। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनने की कामना करते हुए मां दुर्गा से आशीर्वाद मांगा। अनुष्ठान के बाद कन्या भोज आयोजित कर कन्याओं को उपहार भेंट किए गए।अनिल दीक्षित ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की प्रार्थना की। कार्यक्रम में अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा, सीमा एमबीए, धीरज वाल्मीकि, राधा सैनी, शालिनी कटियार, जीतू कश्यप, अनुप्रिया दोषी, राजेश चौहान, सुरेश गुप्ता, यश जायसवाल, अंशु ठाकुर, सोनू राठौर, कौशलेंद्र सिंह परिहार, रवि सिंह, स्पर्श कटियार और रवि पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।यह जानकारी भाजपा कानपुर उत्तर के जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा एडवोकेट ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।