news-details

मथुरा के जोधपुर झाल वेटलैंड में मिलीं कछुओं की तीन दुर्लभ प्रजातियां

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा के फरह क्षेत्र स्थित जोधपुर झाल वेटलैंड में कछुओं की तीन प्रमुख और दुर्लभ प्रजातियों की मौजूदगी दर्ज की गई है, जिसे जैव विविधता संरक्षण के लिहाज से बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा विकसित और वन विभाग के संरक्षण में संचालित इस वेटलैंड में इंडियन फ्लैपशेल टर्टल, स्पॉटेड पॉन्ड टर्टल और इंडियन रूफ्ड टर्टल पाए गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार कछुए वेटलैंड के पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। ये जल को साफ रखने, ऑक्सीजन स्तर संतुलित बनाए रखने, जलीय कीटों और घोंघों की संख्या नियंत्रित करने के साथ खाद्य श्रृंखला को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। वन विभाग का कहना है कि बेहतर जल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था के चलते जोधपुर झाल वेटलैंड अब वन्यजीवों के लिए सुरक्षित और अनुकूल आवास बनता जा रहा है।