news-details

मथुरा में अग्नि सुरक्षा जांच तेज: कोचिंग सेंटर और होटल सील, मानकों की मिली अनदेखी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद मथुरा प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। शहर में कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, होटल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच शुरू कर दी गई है। मानकों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम ने बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के आसपास संचालित कोचिंग सेंटरों और होटलों का निरीक्षण किया। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में कोचिंग, लाइब्रेरी और होटल संचालित हो रहे हैं।जांच के दौरान एसटीए कोचिंग सेंटर में पहली मंजिल पर कक्षाएं चलती मिलीं। वहां पहुंचने के लिए बेहद संकरी सीढ़ियां थीं और केवल एक फायर सिलेंडर मिला। सुरक्षा व्यवस्था में कमी पाए जाने पर अधिकारियों ने कोचिंग सेंटर को सील कर दिया।इसके बाद कुमार कोचिंग सेंटर की जांच की गई, जहां कोई फायर उपकरण नहीं मिला। अधिकारियों ने संचालक को एनओसी मिलने तक संस्थान बंद रखने के निर्देश दिए।इसी दौरान टीम ने होटल शिवोहम का भी निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि होटल बिना जरूरी लाइसेंस और अग्नि सुरक्षा इंतजामों के संचालित हो रहा था। होटल में प्रवेश द्वार और सीढ़ियां भी मानकों के अनुरूप नहीं मिलीं।सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा के निर्देश पर विकास प्राधिकरण की टीम ने होटल को सील कर दिया। प्रशासन ने साफ किया है कि छात्रों और आम लोगों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।