news-details

मथुरा में विहिप का 10 दिवसीय शिक्षा वर्ग शुरू, 200 से अधिक कार्यकर्ता शामिल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से मेरठ क्षेत्र का 10 दिवसीय परिषद शिक्षा वर्ग शुरू किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मेरठ, ब्रज और उत्तराखंड प्रांत के 200 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश चंद्र ने किया।उद्घाटन से पहले अतिथियों ने गौ माता और भारत माता का पूजन किया। इसके बाद राम दरबार, चक्रधारी श्रीकृष्ण और भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं से ओत-प्रोत रहा।उद्घाटन सत्र में महंत प्रहलाद दास महाराज, जगतगुरु भैया जी महाराज, स्वामी देवस्वरूपानंद महाराज, क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर, प्रांत अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल सहित कई संत और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने कार्यकर्ताओं को आशीर्वचन प्रदान किए और संगठन की विचारधारा पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिनेश चंद्र ने कहा कि ऐसे शिक्षा वर्ग संगठन की नींव को मजबूत करते हैं और कार्यकर्ताओं में सेवा भाव के साथ संगठनात्मक क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ता समाज में बेहतर भूमिका निभाने में सक्षम बनते हैं।इस अवसर पर कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 10 दिनों तक चलने वाले इस शिक्षा वर्ग में संगठनात्मक प्रशिक्षण, विचारधारा और कार्यपद्धति से जुड़े विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे।