
अमेठी।नाग पंचमी पर्व के अवसर पर ग्राम पंचायत गंगौली में दंगल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में लगभग 30 जोड़ी पहलवान अखाड़े में उतरे। प्रतियोगिता में अंतिम चैंपियन कुश्ती राम जियावन और धर्मेंद्र के बीच हुई। कड़ी मशक्कत के बाद राम जियावन को चैंपियन घोषित किया गया। सभी विजयी खिलाड़ियों को अंबेडकर सेवा समिति गंगौली के अध्यक्ष रीता यादव बीडीसी एवं त्रिभुवन यादव ने नगर पुरस्कार प्रदान किया। कुश्ती की प्रथम खिलाड़ी को ₹1000 नगद और द्वितीय खिलाड़ी को₹500 का पुरस्कार दिया गया। त्रिभुवन प्रसाद ने बताया कि नाग पंचमी पर्व के अवसर पर लंबे समय से दंगल और अखाड़े का आयोजन चल रहा है। नाग पंचमी के दिन गंगौली में दंगल प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। प्रतियोगिता में आसपास के ग्राम पंचायत के युवा शामिल होते हैं। इस अवसर पर डा नन्हे लाल, बेंचू, गोविंद द्विवेदी, आनंद यादव, अमृत लाल,अलगू, रामदेव लहरी, रामलाल,लल्लन यादव आदि मौजूद रहे।