news-details

नाली विवाद में ग्रामीण ने लगाया उत्पीड़न और जान से मारने की कोशिश का आरोप

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र के एक गांव में नाली विवाद को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गांव निवासी दिलीप कुमार ने अपने पड़ोसियों पर सरकारी नाली को अवरुद्ध कर जल निकासी रोकने, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग करते हुए उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपा है।दिलीप कुमार का कहना है कि उनके घर का गंदा पानी वर्षों से सड़क किनारे बनी सरकारी नाली के माध्यम से निकलता रहा है, लेकिन कुछ लोगों ने कथित रूप से नाली को स्थायी रूप से बंद कर दिया है। इसके कारण घर का गंदा पानी परिसर में जमा होने लगा है, जिससे मकान में सीलन बढ़ गई है और दीवारों में दरारें पड़ने लगी हैं।पीड़ित के अनुसार उन्होंने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभागों से शिकायत की, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। उनका आरोप है कि शिकायत करने पर विरोधी पक्ष अभद्रता करता है और मारपीट पर उतारू हो जाता है। दिलीप कुमार ने दावा किया कि घटना से जुड़े वीडियो साक्ष्य भी उनके पास मौजूद हैं।ग्रामीण ने यह भी आरोप लगाया कि विरोधी पक्ष लगातार रास्ते और जल निकासी को लेकर परेशान कर रहा है तथा उनकी जान को खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मौके पर जांच कराकर सरकारी नाली से अवरोध हटवाने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।फिलहाल मामले में प्रशासनिक स्तर पर जांच और आवश्यक कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही है।