news-details

नेपाल में भूस्खलन से बढ़ा बाढ़ का खतरा, कुशीनगर प्रशासन अलर्ट

You can share this post!

 

वाल्मीकिनगर बैराज के डिस्चार्ज और तटबंधों की निगरानी के निर्देश, संवेदनशील गांवों पर रहेगी नजर

पारदर्शी विकास ब्यूरो / कुशीनगर।

नेपाल के गोरखा जिले के चुमनुबरी क्षेत्र में भूस्खलन के कारण बूढ़ी गंडकी नदी का प्रवाह बाधित होने और अचानक बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की सूचना के बाद कुशीनगर जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को अलर्ट करते हुए नदी के जलस्तर, वाल्मीकिनगर बैराज से पानी के डिस्चार्ज और तटबंधों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पवन कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए), नई दिल्ली से प्राप्त सूचना के क्रम में यह सतर्कता बरती जा रही है।प्रशासन की ओर से उप जिलाधिकारी खड्डा एवं तमकुहीराज, सिंचाई विभाग के बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता, मुख्य चिकित्साधिकारी और जिला पंचायतराज अधिकारी को अपने-अपने विभागों से संबंधित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।तटबंधों और कमजोर स्थलों की होगी निगरानीसिंचाई विभाग एवं बाढ़ खंड को वाल्मीकिनगर बैराज के जलस्तर और डिस्चार्ज की नियमित निगरानी करने के साथ ही महत्वपूर्ण सूचनाएं तत्काल संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने को कहा गया है। इसके अलावा तटबंधों और कमजोर स्थलों का नियमित निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।संवेदनशील गांवों पर प्रशासन की नजरखड्डा और तमकुहीराज तहसील प्रशासन को नदी के किनारे बसे गांवों, बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों और संवेदनशील आबादी पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। पंचायती राज विभाग सहित क्षेत्रीय कर्मचारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने और नदी के जलस्तर में वृद्धि या बाढ़ की आशंका से जुड़ी किसी भी सूचना को तत्काल प्रशासन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।समन्वय के साथ होगी कार्रवाईअपर जिलाधिकारी पवन कुमार ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखने और किसी भी अप्रत्याशित स्थिति या जलस्तर में उल्लेखनीय वृद्धि होने पर जिला प्रशासन एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को तत्काल सूचित करने को कहा है। प्रशासन का उद्देश्य संभावित खतरे की समय रहते पहचान कर आवश्यक निरोधात्मक और राहत संबंधी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।फिलहाल, नेपाल में उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर कुशीनगर प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। अधिकारियों को स्थिति की नियमित समीक्षा करने और आवश्यक सूचनाएं समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई की जा सके।