

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। गोविंद नगर स्थित आर. अभिषेक मेडिकल स्टोर के सामने विनायक अस्पताल टीकाकरण, गोविंद नगर में अवध फिजियोथेरेपी एवं आई केयर सेंटर की तृतीय वर्षगांठ तथा विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र जांच, मोतियाबिंद जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 150 मरीजों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच का लाभ लिया। जांच के दौरान 10 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय कवि एवं राजकीय शिक्षक धीरज सिंह ‘चंदन जी’ ने किया। शिविर में कृष्णा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं गौशाला चौराहा स्थित डॉ. रवित केयर क्लीनिक के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रवित मेहता ने हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अंकुर पांडेय, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित सेठ, डॉ. राजकुमार, डॉ. मनीष पांडेय, डॉ. रंजीत गोतम, डॉ. शिखा, ऑप्टोमेट्रिस्ट महक शर्मा एवं फिजियोथेरेपिस्ट प्रिया मिश्रा सहित विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच करते हुए उन्हें आवश्यक सावधानियों और उपचार के बारे में जानकारी दी। शिविर के आयोजक फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अंकुर पांडेय एवं ऑप्टोमेट्रिस्ट डॉ. मनीष पांडेय ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को फिजियोथेरेपी चिकित्सा पद्धति और मोतियाबिंद के प्रति जागरूक करना है। इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराना भी शिविर का प्रमुख उद्देश्य रहा। आयोजन के अवसर पर वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. नरेंद्र पांडेय, डॉ. सुधीर द्विवेदी, डॉ. इंद्रजीत, डॉ. राज पांडेय, डॉ. पीयूष पांडेय, डॉ. प्रांशु उमराव, डॉ. नेहा भाटिया, डॉ. कुशल द्विवेदी, डॉ. शुभम राज कुशवाहा, डॉ. परशुराम यादव, डॉ. विनोद राजपूत, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. अभिषेक शर्मा, डॉ. ओम विश्वकर्मा सहित चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।आयोजकों ने कहा कि ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने और आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।