news-details

नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बिना इंडिकेटर मुड़े ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। आलमपुर गांव की सीमा में कंचन ढाबे के पास स्थित एक धुलाई सेंटर के सामने ट्रक के अचानक बिना इंडिकेटर दिए मुड़ने से यह दुर्घटना हुई। हादसे में महिला के पेट में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।पुलिस के अनुसार, ट्रक (UP 91 T 6042) हाईवे पर चल रहा था। धुलाई सेंटर की ओर मुड़ते समय चालक ने बिना कोई संकेत दिए अचानक ट्रक मोड़ दिया। उसी समय पीछे से आ रही बाइक (UP 77 AV 0640) का संतुलन बिगड़ गया। बाइक पर सवार राजपुर थाना क्षेत्र के भाल गांव निवासी मुलायम सिंह की 55 वर्षीय पत्नी लाखादेवी उर्फ विमला सड़क पर गिर गईं और ट्रक का अगला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी-5754 और सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि ट्रक चालक ने समय रहते इंडिकेटर दिया होता तो हादसा टाला जा सकता था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।