news-details

नन्हे सिंह चौहान और दिनेश कुमार गौतम बने मंडल प्रभारी

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। बहुजन समाज पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक विभा गेस्ट हाउस में हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त मंडल प्रभारी नन्हे सिंह चौहान और दिनेश गौतम का स्वागत किया। स्वागत के बाद जिला अध्यक्ष सुरेश कमल और बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती ने पार्टी संगठन के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पदाधिकारियों से दस दिन के संगठन के कार्यों की कार्ययोजना तैयार कराई गई और अवशेष कार्यों को अगली बैठक के पहले पूरा करने पर जोर दिया गया।मंडल प्रभारी नन्हे सिंह चौहान ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी राजनीतिक दल से अधिक एक विचारधारा है जो समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय पर आधारित समाज व्यवस्था के निर्माण और संविधान सम्मत शासन की स्थापना के लिए संघर्षरत है।देश में सिर्फ बहन मायावती जी ही एक मात्र लीडर हैं जो बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के मानवतावादी मूवमेंट को सफल करने के लिए संघर्षरत है। उन्होंने अपना पूरा जीवन मिशन और मूवमेंट के लिए समर्पित किया है।मंडल प्रभारी दिनेश गौतम ने सभी नये पुराने कार्यकर्ताओं से मिलकर पार्टी संगठन के कार्यों को पूरा करने की अपील की और कहा कि बहन मायावती जी को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाना हम सब लक्ष्य है।मंडल प्रभारी शिवराम गौतम ने कहा कि सपा और भाजपा से दुःखी प्रदेश की जनता की निगाहें बहन मायावती जी की तरफ टिकी हुई हैं।लोग परिवर्तन के लिए चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में चुनाव जब भी होंगे सरकार बहुजन समाज पार्टी की बनेगी।जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने निजी स्वार्थ में बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर गए और निकाले गए लोगों को निशाने पर लिया और कहा बहुजन समाज पार्टी की बदौलत राजनीति में मजबूत हुए लोग ही बहुजन समाज पार्टी का सबसे अधिक विरोध कर रहे हैंऐसे लोगों से बहुजन समाज के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्रवन कुमार यादव ने किया। बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, विधानसभा संयोजक अभय प्रताप गौतम, जिला कमेटी सदस्य मनीराम गौतम, संजय कुमार कोरी, विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, धर्मराज कोरी, विजय प्रजापति, विधानसभा प्रभारी के के आर्य, विजय गौतम, जितेन्द्र सरोज, शमशेर बौद्ध, मोती लाल,श्याम कुमार, अवधेश कुमार बौद्ध, कमलेश कुमार लालचंद गौतम, रामफल,राम प्रसाद  आदि मौजूद रहे।