
पारदर्शी विकास ब्यूरो
कुशीनगर जनपद के विकास खंड फाजिलनगर अंतर्गत ग्राम नदवा बिशुनपुर की मूल निवासी प्रोफेसर अनीता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। के भीमताल परिसर स्थित तकनीकी संकाय की संकायाध्यक्ष प्रोफेसर अनीता सिंह को साइंस रैंक ग्लोबल द्वारा वर्ष 2025 के लिए जारी विश्व के शीर्ष 5 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में स्थान प्राप्त हुआ है। यह प्रतिष्ठित सूची वैज्ञानिकों के उत्कृष्ट शोध कार्यों, उच्च गुणवत्ता वाले शोध प्रकाशनों तथा वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय में उनके प्रभावशाली योगदान के आधार पर तैयार की जाती है। इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। प्रोफेसर अनीता सिंह नदवा बिशुनपुर के टोला बिशुनपुर की मूल निवासी हैं। उनका मायका जनपद में है। वह स्वर्गीय विजय सिंह की पुत्रवधु तथा कैप्टन दिनेश सिंह की पत्नी हैं। वर्तमान में वह भेषज विज्ञान विभाग में प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं और विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं। शोध और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अत्यंत उल्लेखनीय रहा है। उनके 90 से अधिक शोधपत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उनके पुत्र युवराज सिंह भी में वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं, जिससे यह परिवार विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान रखता है। प्रोफेसर अनीता सिंह की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। रामाशीष सिंह बघेल, सुरेशनाथ सिंह, श्यामसुन्दर सिंह, सुभाष सिंह बघेल, प्रताप सिंह बघेल, राकेश सिंह, सतीश सिंह, अजीत सिंह, कर्नल प्रमोद सिंह, ग्रुप कैप्टन आर.पी. सिंह, अजय सिंह, सतेन्द्र सिंह बघेल, विवेक सिंह बघेल, हृदयानन्द सिंह, डॉ. अम्बरीश सिंह, शत्रुजीत सिंह, नागेन्द्र सिंह, संजय सिंह, अनिल सिंह तथा लदन सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। प्रोफेसर अनीता सिंह की यह सफलता ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह साबित करती है कि समर्पण, शोध और निरंतर परिश्रम के बल पर वैश्विक स्तर पर भी विशिष्ट पहचान बनाई जा सकती है।