
पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। भारत सरकार के पेंशनभोगी कल्याण विभाग की ओर से 1 से 30 नवंबर 2026 तक डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान चलाया जाएगा। वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार यादव ने बताया कि पेंशनर UMANG ऐप के माध्यम से घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र जमा कर सकेंगे। इसके लिए आधार, मोबाइल नंबर और बायोमीट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। प्रमाण-पत्र तैयार होने के बाद ‘View Certificate’ विकल्प से उसे देखा जा सकता है। इस सुविधा से पेंशनरों को कोषागार जाने की जरूरत नहीं होगी। अधिकारियों ने सभी पेंशनरों से निर्धारित अवधि में इसका लाभ उठाने की अपील की है।