news-details

NEET पेपर लीक के विरोध में CJP का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, छात्रों के सुसाइड मामले उठाए

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। प्रदर्शन दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। संगठन ने स्टेज पर NEET पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के पोस्टर भी लगाए हैं।CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आत्महत्या करने वाले NEET छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग उठाई है।दीपके ने कहा कि री-एग्जाम होने के बावजूद छात्रों की परेशानियां खत्म नहीं हुई हैं और सरकार को शिक्षा व्यवस्था की असली समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो छात्रों और अभिभावकों में निराशा बढ़ सकती है।इससे पहले भी CJP ने दिल्ली के जंतर-मंतर समेत पुणे, लखनऊ, अमृतसर, हैदराबाद, बेंगलुरु, जयपुर और नागपुर में प्रदर्शन किए हैं। संगठन ने राजनीतिक दलों से भी छात्रों के समर्थन में आगे आने की अपील की है।CJP के मुताबिक, पिछले 38 दिनों में NEET से जुड़ी परेशानियों के बीच 13 छात्र-छात्राओं की आत्महत्या के मामले सामने आए हैं। संगठन ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के मानसिक दबाव को कम करने की मांग की है।CJP की शुरुआत सुप्रीम कोर्ट की एक टिप्पणी के बाद हुई थी, जिसके बाद अभिजीत दीपके ने संगठन बनाया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाने का दावा किया है।