news-details

NH-19 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर शनिवार सुबह करीब 7 बजे हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सोबरन सिंह इंटर कॉलेज, चंद्रपुरा के सामने हुआ, जहां अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी और चालक वाहन सहित फरार हो गया।सूचना मिलने पर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायल को बकेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक की पहचान इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम पिलखर निवासी दयानंद शंखवार के रूप में हुई है। उनके बेटे प्रियांशु शंखवार ने बताया कि दयानंद शुक्रवार को अपनी माता रीना देवी को औरैया जनपद के हालेपुर स्थित एक सत्संग में छोड़ने गए थे। रात वहीं रुकने के बाद शनिवार सुबह वह अकेले बाइक से घर लौट रहे थे।चंद्रपुरा स्थित सोबरन सिंह इंटर कॉलेज के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।उपनिरीक्षक अरविंद पांडेय ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। मृतक अपने पीछे तीन बेटे—रितिक, प्रियांशु और ऋषभ—को छोड़ गए हैं।