
PARDARSHI VIKASH NEWS औरैया पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत दो गुमशुदा बालिकाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देश पर की गई।अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा और क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में कोतवाली औरैया पुलिस ने अभियान चलाया। देवकली चौकी इंचार्ज संजीव चौधरी ने बालिकाओं की तलाश और बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।बरामद की गई दोनों बालिकाओं की पहचान के बाद उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चियों को सकुशल देखकर परिजनों की आंखें नम हो गईं और उन्होंने उन्हें गले लगाकर खुशी जताई।परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। औरैया पुलिस ने बताया कि ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत आगे भी गुमशुदा बच्चों की तलाश और उन्हें सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।