
PARDARSHI VIKASH NEWS औरैया में फफूंद–पाता स्टेशन के बीच दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर रविवार को एक अज्ञात युवक का शव झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई। गश्त कर रहे ट्रैक मैन ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। शव लगभग तीन-चार दिन पुराना बताया जा रहा है और उसमें कीड़े भी पड़ चुके थे। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने शव के पास मिले मोबाइल फोन की मदद से पहचान की प्रक्रिया शुरू कीमोबाइल के आधार पर पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद उसकी पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय बादल के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि बादल 28 मई को दिल्ली में मजदूरी के लिए घर से निकला था, लेकिन उसके बाद उसका फोन बंद हो गया था और कोई संपर्क नहीं हो सका।ट्रैक मैन ने कन्हो गांव के सामने मेन लाइन और डीएफसी लाइन के बीच झाड़ियों में शव देखा था। घटना की सूचना स्टेशन मास्टर के माध्यम से पाता चौकी पुलिस को दी गई।पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौत के कारणों की जांच की जा रही है।