news-details

पांचाल घाट पर मुंडन संस्कार में हादसा, गर्म रेत से महिला के पैर झुलसे

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर नाती के मुंडन संस्कार में शामिल होने आई एक महिला के पैर गर्म रेत में दबने से झुलस गए। बाइक फिसलने के कारण यह हादसा हुआ। महिला को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।मोहम्मदाबाद क्षेत्र निवासी राजन सिंह के बेटे का मुंडन संस्कार था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजन की 50 वर्षीय मां सुशीला देवी बाइक से शहर के पांचाल घाट पर आई थीं। राजन अपनी मां को बाइक से गंगा किनारे लेकर जा रहे थे, तभी गंगा की रेती में बाइक फिसलकर गिर गई।बाइक गिरने से सुशीला देवी के पैर गर्म रेत में दब गए। परिवार के सदस्यों ने जब तक बाइक और सुशीला देवी को उठाया, तब तक उनके पैरों में फफोले पड़ चुके थे। परिजन तत्काल उन्हें लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी ले गए।शुक्रवार को फर्रुखाबाद में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप पड़ने के कारण गंगा की रेत अत्यधिक गर्म हो जाती है, जिससे ऐसे हादसे होने का खतरा बढ़ जाता है।राजन सिंह ने बताया कि उनके बेटे के मुंडन संस्कार के लिए वे मां को बाइक से गंगा किनारे ले जा रहे थे। रेत इतनी गर्म थी कि फिसलने के बाद मां के पैर जल गए और फफोले पड़ गए।लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर प्रदीप राजपूत ने बताया कि महिला गंगा घाट पर बाइक फिसलने से गिरी थीं और धूप के कारण रेत गर्म होने से उनके पैरों में फफोले पड़ गए। उनका उपचार जारी है।