news-details

पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहन चौहान का स्वागत

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहन चौहान का सोमवार को रविंद्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने फूल-माला, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया।मोहन चौहान ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में गोरखपुर क्षेत्र की सभी सीटों पर पार्टी की जीत के लिए संगठन पूरी ताकत से काम करेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे जनता का विश्वास मजबूत हुआ है।उन्होंने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इन दलों ने पिछड़े वर्ग को लंबे समय तक वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, जबकि भाजपा ने सम्मान, अवसर और भागीदारी देने का काम किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र ने भी पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने और विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने का उल्लेख किया।इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, जिला महामंत्री विवेकानंद शुक्ल, दिनेश गुप्ता, जितेंद्र सिंह, सुदर्शन पाल, डॉ. सीमा गुप्ता, किशोर यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।