news-details

पीडीए चेतना यात्रा में सपा की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो 

कुशीनगर। विधानसभा कुशीनगर क्षेत्र के ग्राम सेमरा धुंसी में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए चेतना जनसंपर्क यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संवाद कर पार्टी की नीतियों और विचारधारा से अवगत कराया। साथ ही आगामी समय में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए जनता से सहयोग और समर्थन का आह्वान किया गया।

जनसंपर्क के दौरान सपा नेता संतोष यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और सर्वसमाज के हितों की बात करती है। पार्टी की नीतियों को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता लगातार लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीडीए चेतना यात्रा का उद्देश्य लोगों को उनके अधिकारों और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक करना है।

संतोष यादव ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर संवाद स्थापित करना ही संगठन की मजबूती का आधार है। इस दौरान ग्रामीणों से विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर भी बातचीत की गई।

संतोष यादव, सपा नेता, विधानसभा कुशीनगर-333 ने कहा कि समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जनता के बीच काम कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के समर्थन में नारे भी लगाए गए।

जय समाजवाद के नारों के साथ जनसंपर्क यात्रा का समापन हुआ।