
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर।पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर विनीत जायसवाल ने बारावफात एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर के शाहगंज चौकी क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया । तथा ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, लगातार गश्त तथा ड्रोन कैमरे एवं सोशल मीडिया के माध्यम से निगरानी की जा रही है। शांति समितियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।