news-details

पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए 74फीसदी अभ्यर्थी,2503गैर हाजिर रहे

You can share this post!

 

 


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। उत्तर प्रदेश पुलिस नागरिक आरक्षी भर्ती परीक्षा में सोमवार को पहले दिन लगभग 74फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।9504 अभ्यर्थियों में से 2503 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने रोडवेज की बस सेवाओं का पूरा लाभ लिया।पचास फीसदी किराया होने से सोमवार को रोडवेज की सभी बसें ओवर लोड रहीं।अमेठी डिपो में 73बसें हैं। पुलिस भर्ती के कारण सोमवार को रोडवेज की चांदी रही।70बसें आनरोड रहीं। सोमवार को 25बसें अमेठी से अयोध्या होते हुए गोरखपुर के लिए भेजी गई। अभ्यर्थी बसों पर सीट लेने के लिए प्लेटफार्म पर बसें आते ही दौड़ते देखी गईं।उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की दूसरी पाली सोमवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस पाली में कुल 4,752 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3,561 ने परीक्षा दी, जबकि 1,191 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।परीक्षा में पंजीकृत अभ्यर्थियों की तुलना में अनुपस्थित रहने वालों की संख्या काफी अधिक रही। दूसरी पाली में शामिल होने के लिए 4,752 अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया गया था, लेकिन इनमें से लगभग 25% यानी 1,191 अभ्यर्थी परीक्षाभर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यापक इंतजाम किए थे। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य परीक्षा की शुचिता बनाए रखना था।परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सघन तलाशी और पहचान पत्रों के सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया गया। केंद्रों के बाहर और परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, जिसमें यूपी-112 की पीआरवी और अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे। जिलाधिकारी संजय चौहान ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से जानकारी ली। परीक्षा के दौरान कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की गई।पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले को तीन जोन और 12 सेक्टर में विभाजित कर अधिकारियों की तैनाती की गई थी। उन्होंने पुष्टि की कि दूसरी पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई।परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थी प्रश्नपत्र को लेकर आपस में चर्चा करते नजर आए।  मंगलवार को भी सुरक्षा और निगरानी के सभी इंतजाम प्रभावी रूप से लागू रहेंगे।