
पारदर्शी विकास ब्यूरो / अमेठी। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के काजीपट्टी गांव के पास पुलिस और गौकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तसव्वर उर्फ छोटू के पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके तीन साथियों जुम्मन, वाजिद और आरिफ को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से गौकशी के उपकरण और एक गाय बरामद हुई है। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गौकशी के इरादे से जा रहे हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।