news-details

प्रेमानंद महाराज ने भक्तों से कहा- चिंता मत करो, खूब नाम जप करो

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज ने अपने भक्तों और शिष्यों के लिए भावुक संदेश जारी किया है। केली कुंज आश्रम ट्रस्ट के यूट्यूब चैनल पर जारी 1 मिनट 19 सेकेंड के वीडियो में उन्होंने कहा कि भक्त चिंता न करें और भजन-नाम जप में लगे रहें। महाराज ने कहा, “हम मिलें न मिलें, बोलें न बोलें, हम आप सबको बहुत प्यार करते हैं। निर्भय और निश्चिंत होकर भजन करो।” उन्होंने बताया कि उनका एकांतवास भक्तों के लिए है और जब मन होगा तब वे फिर बोलेंगे।प्रेमानंद महाराज पिछले 9 दिनों से रात्रि पदयात्रा और एकांतिक दर्शन नहीं कर रहे हैं। उनके शिष्यों के अनुसार स्वास्थ्य खराब होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनियां खराब हैं और उन्हें सप्ताह में कई बार डायलिसिस करानी पड़ती है। इसके बावजूद कुछ दिन पहले वे अपने गुरु संत गोविंद शरण महाराज के दर्शन के लिए वराह घाट स्थित आश्रम भी पहुंचे थे।कानपुर के अखरी गांव में जन्मे प्रेमानंद महाराज का बचपन का नाम अनिरुद्ध कुमार पांडे था। 13 साल की उम्र में उन्होंने घर छोड़ दिया था और बाद में वृंदावन आकर राधावल्लभी परंपरा से जुड़ गए। आज उनकी पदयात्रा और प्रवचनों में हजारों भक्त शामिल होते हैं।