news-details

पार्षद अवधेश त्रिपाठी का प्रयास, जलभराव से मिलेगी मुक्ति

You can share this post!

कानपुर। जनता से किए गए संवाद और समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करने की दिशा में पार्षद अवधेश त्रिपाठी ने आरबीआई नाले का निरीक्षण कराया। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को जनता के साथ जनसंवाद के दौरान क्षेत्र में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या पर चर्चा हुई थी। इसके बाद समस्या के स्थायी समाधान को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।पार्षद अवधेश त्रिपाठी ने नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) के उच्च अधिकारी श्री निवासन राव को साथ लेकर पूरे आरबीआई नाले का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि वर्तमान में नाले की चौड़ाई लगभग 6.30 मीटर है, लेकिन जगह-जगह अवरोध और ब्लॉकेज के कारण पानी का बहाव प्रभावित हो रहा है।पार्षद के अनुसार प्रस्तावित योजना के तहत नाले को लगभग 3 मीटर चौड़ा कर सीसी से पक्का और सुचारु बहाव वाला बनाया जाएगा। इसके बाद इसे सीधे COD नाले से जोड़ने की योजना है। उनका कहना है कि इस कार्य के पूरा होने से उनके निर्वाचन क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।उन्होंने कहा कि जनता ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका अहसास रखते हुए सच्चाई और ईमानदारी से प्रयास करना उनका संकल्प है। उनका प्रयास है कि क्षेत्रवासियों को जलभराव जैसी समस्या से स्थायी राहत दिलाई जा सके।