
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के दो सड़क हादसे हो गए। कूरेभार थाना क्षेत्र में तरबूज लदी पिकअप आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में व्यापारी मोहम्मद अनवर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक ने हादसे की वजह झपकी आना बताया।वहीं किलोमीटर 131.3 पर टमाटर लदी पिकअप ओवरस्पीडिंग के चलते अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सड़क पर टमाटर बिखर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और सुरक्षा टीम ने दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।