news-details

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया पेट्रोल पम्प का उद्घाटन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ मुंशीगंज।  कोतवाली अंतर्गत दरपीपुर के पास सम्यक फीलिंग स्टेशन शुक्रवार को संचालित हुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह ने नव निर्मित पेट्रोल पम्प का उद्घाटन किया। सम्यक् फीलिंग स्टेशन /पेट्रोल   तीन शिक्षक मित्रों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। पेट्रोल पम्प का उद्घाटन कार्यक्रम एक सप्ताह पहले तय हुआ था। अमेठी राज परिवार की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह ने फीता काटकर पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया।वचना चक्रवर्ती,राम सुमिरन चक्रवर्ती,राम कुमार ,साधू राम बौद्ध ने अपने परिवार के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह और उनकी पुत्री एडवोकेट आकांक्षा सिंह का स्वागत किया।अर्चना देवी, लालती, तुलसी राम बौद्धाचार्य,रेखा बौद्ध,  इन्द्र पाल गौतम,राम फल,राम बली , दयाराम, आदि मौजूद रहे।