news-details

पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा के बढ़पुरा थाना क्षेत्र के जरहोली गांव में रविवार सुबह पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पत्नी से कहासुनी के बाद युवक कमरे में चला गया और छत के कुंडे से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी।जानकारी के अनुसार, मृतक रवि पुत्र भरत सिंह की सुबह किसी बात को लेकर पत्नी सरिता से कहासुनी हो गई थी। विवाद के बाद वह गुस्से में कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर न आने पर पत्नी ने देखा तो वह फंदे से लटका हुआ मिला। यह देखकर वह चीख पड़ी और परिजन मौके पर पहुंच गए।परिजन आनन-फानन में रवि को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल बन गया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के अनुसार, रवि की शादी करीब सात वर्ष पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं।