
PARDARSHI VIKASH NEWS लखनऊ और रायबरेली में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। अब लाभार्थियों को इलाज और दवाओं के लिए बार-बार पॉलीक्लिनिक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।ECHS पॉलीक्लिनिक ने इंडिया पोस्ट और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के ग्राम स्तरीय उद्यमियों (VLE) के सहयोग से घर-घर दवा वितरण सेवा शुरू की है। इस व्यवस्था के तहत हर महीने आवश्यक दवाएं सीधे लाभार्थियों के घर तक पहुंचाई जाएंगी।इस पहल से खासकर ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में रहने वाले बुजुर्ग पूर्व सैनिकों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें अब लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।ECHS अधिकारियों के अनुसार, यह नई प्रणाली दवा वितरण प्रक्रिया को अधिक तेज, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाएगी। इससे मरीजों का समय और खर्च दोनों बचेंगे, साथ ही नियमित दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी।इसके साथ ही ECHS पॉलीक्लिनिक लखनऊ में ऑनलाइन लैब मैनेजमेंट सिस्टम भी शुरू किया गया है, जिसके जरिए मरीज और डॉक्टर दोनों जांच रिपोर्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। इससे रिपोर्टिंग प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल हो जाएगी।अधिकारियों ने बताया कि इस सफल मॉडल को जल्द ही अन्य ECHS पॉलीक्लिनिकों में भी लागू किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पूर्व सैनिक और उनके परिवार तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें।