
कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम में हुआ पौधरोपण
PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी । एक पेड़ मां के नाम -अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को पर्यावरण दिवस के अवसर पर कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम में पौधारोपण किया गया। प्राणवायु आक्सीजन के पर्याय बोधि वृक्ष पीपल,आम और अनार के पौधे रोपित किए गए। इं प्र अ संजीव कुमार ने कहा कि पर्यावरण दिवस हर मानव को प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराता है। उन्होंने पौधरोपण को सामाजिक संस्कारों से जोड़कर धरती और पर्यावरण को समृद्ध करने पर जोर दिया। संकुल शिक्षक देवांशु सिंह ने कहा कि वृक्ष धरती के श्रृंगार है।भावी पीढ़ी के सुरक्षित जीवन के लिए पौधरोपण और पेड़ पौधों की सुरक्षा आज की हमारी राष्ट्रीय जरूरत है।विजय प्रताप यादव, स्वामी प्रसाद तिवारी के साथ रसोईया बलवीर और निर्मला ने भी पौधरोपण किया। शिक्षामित्र शिवकरन गुप्ता ने पौधरोपण में विशेष योगदान किया।