news-details

"प्रधानमंत्री ने निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर बनाया नया कीर्तिमान

You can share this post!

 

(रविन्द्र गुप्ता)

PARDARSHI VIKASH NEWS वाराणसी । भारतीय राजनीति के लिहाज से 10 जून बुधवार को एक बहुत बड़े बदलाव और इतिहास का गवाह बनने के अवसर पर नमामि गंगे ने श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से आशीर्वाद मांगा। 10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजाद भारत के इतिहास में एक निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे समय तक पद पर रहने का पंडित जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में राष्ट्रध्वज और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लेकर देश के सबसे लंबे कार्यकाल 4399 दिन तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले पीएम मोदी की ओर से मां गंगा की आरती उतारकर विकसित, आत्मनिर्भर और आरोग्य भारत का आशीर्वाद मांगा । गंगा द्वार का परिसर बाबा विश्वनाथ मां गंगा के जयकारों के साथ पीएम मोदी के स्वागत और अभिनंदन से गूंज उठा। गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन 12 वर्षों में देश ने पहली बार गरीब कल्याण और अभूतपूर्व विकास को समांतर रूप से चरितार्थ होते देखा है।