
PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज में 1980 में जिला कचहरी परिसर में हुए चर्चित हत्या मामले में एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने माफिया विजय मिश्र समेत चार आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत ने मंगलवार को यह फैसला सुनाया, जबकि सजा बुधवार को सुनाई जाएगी।मामला 11 फरवरी 1980 का है, जब कचहरी परिसर में प्रकाश नारायण पांडे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय उनके भाई श्याम नारायण पांडे ने कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।एफआईआर के अनुसार, श्याम नारायण पांडे अपने वकील की सीट पर बैठे थे, तभी विजय मिश्र, बलराम संतराम और जीत नारायण सहित अन्य लोग हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे और प्रकाश नारायण पांडे को गोली मार दी। घटना में मौके से एक बंदूक भी बरामद हुई थी।अदालत में श्याम नारायण पांडे का बयान शपथ के आधार पर दर्ज किया गया। सुनवाई के दौरान पूर्व विधायक विजय मिश्र वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आगरा जेल से पेश हुए।अब इस मामले में बुधवार को सभी दोषियों को सजा सुनाई जाएगी।