
PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज के लूकरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक स्टेशनरी की दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखा किताब, कॉपी और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के बाद पूरे मकान में धुआं भर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार, मकान में ही स्टेशनरी की दुकान संचालित होती थी। बुधवार सुबह करीब 10 बजे अचानक दुकान से धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। घर के लोगों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचना दी और पुलिस को जानकारी दी।सूचना मिलते ही खुल्दाबाद चौकी प्रभारी नीरज यादव मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।मकान में रहती थी परिवार और किरायेदारलूकरगंज थाना क्षेत्र में राजमणि गोयल अपने बेटे के साथ रहती हैं। मकान में कुछ किरायेदार भी रहते हैं। इसी मकान में स्टेशनरी की दुकान थी। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।आग की चपेट में आने से दुकान में रखा अधिकांश सामान जल गया। दुकान का बड़ा हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। लाखों रुपये के सामान के नुकसान की संभावना जताई गई है।समय पर पहुंची दमकल टीम, टला बड़ा हादसाफायर स्टेशन ऑफिसर सिविल लाइंस राजेश चौरसिया ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया, जिससे आग मकान के दूसरे हिस्सों तक नहीं पहुंच सकी।स्थानीय निवासी अरविंद शुक्ला ने बताया कि दमकल टीम के समय पर पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया। मकान में परिवार और किरायेदार रहते हैं, ऐसे में आग फैलने पर बड़ा नुकसान हो सकता था। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।