news-details

प्रयागराज SRN अस्पताल विवाद पर हाईकोर्ट में लेटर पिटिशन

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में वकीलों और डॉक्टरों के बीच हुई मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता गौरव द्विवेदी ने मुख्य न्यायाधीश को लेटर पिटिशन भेजकर प्रदेश में वकीलों पर बढ़ते अत्याचार, पुलिस ज्यादती और हिंसक घटनाओं का संज्ञान लेने की मांग की है।पिटिशन में खास तौर पर प्रयागराज और लखनऊ की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा गया है कि अधिवक्ताओं के खिलाफ लगातार हो रही हिंसक घटनाएं न्याय व्यवस्था और कानूनी पेशे की स्वतंत्रता पर असर डाल रही हैं। अधिवक्ता ने अदालत से इस मामले में स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है।लेटर पिटिशन के अनुसार, प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में घायल महिला अधिवक्ता के इलाज को लेकर डॉक्टरों और वकीलों के बीच विवाद शुरू हुआ था। आरोप है कि इलाज में देरी होने पर डॉक्टर को जगाने पर विवाद बढ़ गया और फिर महिला अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता व मारपीट की गई। शिकायत में कुछ जूनियर डॉक्टरों पर महिला वकीलों के कपड़े फाड़ने और दुर्व्यवहार करने के भी आरोप लगाए गए हैं।घटना के बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। वकीलों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जबकि अस्पताल की ओपीडी और अन्य सेवाएं भी प्रभावित रहीं। पुलिस ने अज्ञात डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पिटिशन में लखनऊ के कैसरबाग सिविल कोर्ट में अधिवक्ताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज का भी उल्लेख किया गया है। अधिवक्ता ने कहा कि न्यायालय परिसर में वकीलों पर बल प्रयोग कानूनी पेशे की गरिमा पर हमला है।फिलहाल प्रयागराज में अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।