news-details

पेंशनरों ने 12 सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन ने मंगलवार को तिकोनिया पार्क में विभिन्न मांगों को लेकर जनसभा की। संगठन मंत्री विनय कुमार सिंह ने पेंशन विरोधी वेस्टिंग एक्ट 2025 को रद्द करने और सभी कर्मचारियों व शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग उठाई। वक्ताओं ने पेंशन के राशिकरण की कटौती 10 वर्ष में समाप्त करने, 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पर अतिरिक्त पेंशन देने तथा कोरोना काल के 18 माह के महंगाई राहत एरियर का भुगतान करने की मांग की। इसके अलावा आयुष्मान योजना में इलाज की सीमा 10 लाख रुपये करने और रेल यात्रा में वरिष्ठ नागरिकों को 50 प्रतिशत छूट बहाल करने की मांग भी उठाई गई। सभा के बाद प्रदर्शन कर मजिस्ट्रेट को 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। अध्यक्षता घनश्याम श्रीवास्तव ने की।