news-details

पडरौना में निकली भव्य तिरंगा रैली,भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर

You can share this post!


पारदर्शी विकास ब्यूरो 

पडरौना। जिला प्रशासन के सहयोग से गुरुवार को पडरौना सदर स्थित महाराणा प्रताप चौक से उच्च माध्यमिक विद्यालय तक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में जनप्रतिनिधियों के साथ स्कूली एवं मदरसे के बच्चों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।रैली में सांसद विजय कुमार दुबे, सदर विधायक मनीष जायसवाल, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा, रामकोला विधायक विनय कुमार, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी ने भी रैली में सहभागिता की।हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे स्कूली एवं मदरसे के बच्चों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। बच्चे लगातार देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर रहा। रैली में महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की भी बड़ी भागीदारी रही।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।रैली का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना तथा राष्ट्रीय एकता को और अधिक मजबूत करना रहा। तिरंगे की शान के साथ निकली इस रैली ने पडरौना में स्वतंत्रता दिवस के उत्सव और राष्ट्रभक्ति के माहौल को और जीवंत कर दिया।