
कानपुर। पार्षद अवधेश त्रिपाठी ने सोमवार को मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के निवास पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि परिवार के बुजुर्ग हमारी सबसे बड़ी धरोहर हैं और उनका आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि आज जो भी सम्मान और स्थान उन्हें मिला है, वह परिवार के बड़ों की दुआओं और संस्कारों का परिणाम है। पार्षद ने सभी बुजुर्गों के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि समाज में बड़ों के सम्मान और उनके मार्गदर्शन की परंपरा सदैव बनी रहनी चाहिए।
