news-details

पत्नी वंशिका संग बांके बिहारी के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे क्रिकेटर कुलदीप यादव

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर Kuldeep Yadav मंगलवार को पत्नी वंशिका के साथ Banke Bihari Temple पहुंचे। यहां उन्होंने फूल बंगला में विराजमान भगवान बांके बिहारी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। दोनों करीब 15 मिनट तक मंदिर में रहे और एकटक ठाकुरजी के दर्शन करते नजर आए। शादी के बाद यह उनका दूसरा वृंदावन दौरा था।मंदिर के सेवायत शैलेंद्र गोस्वामी ने बताया कि कुलदीप यादव के परिवार ने पहले ही उनके आने की सूचना दे दी थी, इसलिए भीड़ से बचने के लिए कार्यक्रम को गोपनीय रखा गया। मंदिर पहुंचने पर शैलेंद्र गोस्वामी और लवेश गोस्वामी ने दोनों से विधि-विधान से पूजा कराई। इत्र अर्पित कर चौखट पूजा करवाई गई और बाद में उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया गया।दर्शन के दौरान सेवायतों ने कुलदीप और वंशिका को प्रसादी बांसुरी, राधा नाम की वॉल हैंगिंग, भगवान के चरण चिह्न और प्रसादी माला भेंट की। करीब एक घंटे वृंदावन में रुकने के बाद दोनों कानपुर के लिए रवाना हो गए।इससे पहले 24 मार्च को भी कुलदीप यादव पत्नी वंशिका के साथ बांके बिहारी मंदिर पहुंचे थे। उस समय दोनों ने देहरी पर इत्र लगाकर सेवा की थी और भगवान को 56 भोग अर्पित किए थे। कुलदीप यादव शादी से पहले भी अक्सर वृंदावन आते रहे हैं और उन्हें बांके बिहारी का अनन्य भक्त माना जाता है।