
PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा। बकेवर राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर शुक्रवार दोपहर करीब 11:30 बजे सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सीएनजी पंप के सामने हुआ, जहां रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। घायल को एंबुलेंस की मदद से बकेवर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार, औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र निवासी मुनीम सिंह पुत्र बाबूलाल अपने गांव से खाली गैस सिलेंडर लेकर बकेवर नगर स्थित गैस एजेंसी पर भरवाने जा रहे थे। जैसे ही वह बरुणा ढाबा के पास सीएनजी पंप के सामने पहुंचे, तभी एक रोडवेज बस ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही ऑटो अनियंत्रित हो गया और मुनीम सिंह सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनके हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया।बकेवर अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सक डॉ. पुष्पेंद्र कुमार द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।