
pardarshi vikas news रामनगर स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल में रविवार को प्री-प्राइमरी बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हें बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह और पूर्व मंत्री डॉ. अमीता सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर एडवोकेट आकांक्षा सिंह भी उपस्थित रहीं।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने विभिन्न गानों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। कक्षा तीन के छात्रों ने नाट्य प्रस्तुति से सभी को भावुक कर दिया, जबकि कक्षा चार के विद्यार्थियों की डांस बैटल ने दर्शकों को खूब आनंदित किया। कक्षा पांच के बच्चों ने शानदार प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन किया।विद्यालय प्रबंध समिति ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन छात्राओं ने किया और अंत में सभी ने तालियों के साथ बच्चों का उत्साह बढ़ाया।