news-details

राजू गौतम मुख्य मंडल प्रभारी बनाए गए, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/कौशाम्बी। लगभग तीन महीने तक अमेठी में बहुजन समाज पार्टी का संगठन का काम देख चुके राजू गौतम को 26अगस्त को प्रयागराज मंडल का मुख्य मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने उनको मुख्य मंडल प्रभारी बनाने के साथ अनिल अग्निहोत्री को कौशांबी का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। बसपा कार्यकर्ताओं ने राजू गौतम को बधाई दी है,साथ ही अपनी नेता बहन मायावती जी के प्रति आभार भी व्यक्त किया है।जिला उपाध्यक्ष बबलू पांडेय ने कहा कि राजू गौतम एक कर्मठ, समर्पित ईमानदार, और संघर्षशील कार्यकर्ता हैं,वह जहां भी रहेंगे पार्टी के लिए अच्छा काम करेंगे जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार कोरी ने कहा कि राजू गौतम में समर्थकों को कैडर देने और पार्टी मूवमेंट में निष्ठा और ईमानदारी से काम करने के लिए अच्छी मोटिवेशन पावर है।बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती सह-संयोजक रामचंद्र,फूल चंद्र , ललित कुमार, विधानसभा संयोजक सुरेन्द्र अम्बेडकर, संजय कनौजिया,अभय‌ प्रताप गौतम ,विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, विजय गौतम, धर्मराज कोरी, विधानसभा प्रभारी के के आर्य, जितेन्द्र सरोज, विजय गौतम, शमशेर बौद्ध, जगदीश सविता आदि ने राजू गौतम को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।
 



केशव प्रसाद मौर्य और इंद्रजीत सरोज को टक्कर देने की तैयारी में बसपा
राजू गौतम को प्रयागराज मंडल प्रभारी और अनिल अग्निहोत्री को कौशाम्बी जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद बसपा ने जिले मेंअपनी राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। नई जिम्मेदारी के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी शुरू हो गई है।राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बसपा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज को कड़ी टक्कर देने की रणनीति पर काम कर रही है। बसपा कार्यकर्ताओं का दावा है कि पुराने जनाधार को दोबारा मजबूत कर जनपद की तीनों विधानसभा सीटों पर पार्टी को मजबूती के साथ मैदान में उतारा जाएगा।राजू गौतम की मंडल प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी और अनिल अग्निहोत्री के जिलाध्यक्ष बनने सेकार्यकर्ताओं में जोश बढ़ा है। अब देखना होगा कि बसपा की यह नई रणनीति आगामी चुनाव में जनपद के सियासी समीकरण को कितना प्रभावित करती है।