news-details

राजनीतिक ताकत के लिए बसपा कार्यकर्ता करें मेहनत: विश्वनाथ पाल

You can share this post!

बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने जातिवादी पार्टियों और मिशन के प्रति धोखेबाज नेताओं से बहुजन समाज को सावधान किया
जैतपुर विधानसभा के शाहपुर गांव में हुई बसपा की सेक्टर बूथ समीक्षा बैठक


 पारदर्शी  विकास न्यूज़  बाराबंकी।  बारिश के मौसम में भी बहुजन समाज पार्टी की ओर से बड़ी बैठकों का आयोजन करके संगठन को मजबूत करने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल प्रतिदिन सेक्टर और बूथ समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने जैतपुर विधानसभा के शाहपुर  में तीर गांव सेक्टर के संगठन के कार्यों की समीक्षा की।
 समीक्षा के दौरान उन्होंने सेक्टर पदाधिकारियों की उपस्थिति की पड़ताल की। उपस्थित कार्यकर्ताओं को मालाएं पहनाई और 2027के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की जीत सुनिश्चित कर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए सर्वसमाज का मजबूत गठबंधन तैयार करने का संदेश दिया।
 प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश और देश की वर्तमान राजनीति और भाजपा, कांग्रेस और सपा की गलत नीतियों के कारण जनता की समस्यायों के बारे में खुलकर चर्चा की और जातिवादी पार्टियों से कार्यकर्ताओं को सावधान किया।
 प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में छः राष्ट्रीय पार्टियां हैं। बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर सभी पार्टियां जातिवादी, संविधान विरोधी और आरक्षण विरोधी हैं। मान्यवर कांशीराम साहब के कथन की याद दिलाई और कहा कि कांग्रेस नागनाथ है, भाजपा सांपनाथ है। समाजवादी पार्टी कोई दल नहीं परिवार डेवलपमेंट एलांइस है।सपा ने बहुजन महापुरुषों को सबसे अधिक अपमान किया और एस सी/एस टी के आरक्षण को खत्म करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। सपा में शामिल होकर राजनीति करने वाले नेताओं को स्वार्थी,मिशन विरोधी और धोखेबाज बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान को ठीक ढंग से लागू करना ही बसपा का घोषणा पत्र है।
 प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने कार्यकर्ताओं को 2027में नात, रिश्तेदारी,भयवादी से परे हटकर हाथी निशान वाले प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कर बहन मायावती जी को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया।
 सभा को मुख्य मंडल प्रभारी अजय कुमार गौतम, दिग्विजय गौतम, मंडल प्रभारी विक्रम गौतम, राजेश गौतम आदि ने संबोधित किया।
 कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष तुलसी प्रसाद ने किया। विधानसभा प्रभारी संजय कुमार गौतम, गुरु प्रसाद गौतम के साथ विधानसभा और सेक्टर कमेटी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।