news-details

रिलायंस की 49वीं एजीएम आज, जियो और रिटेल आईपीओ पर निवेशकों की नजर

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) शुक्रवार दोपहर 2 बजे आयोजित होगी। इस बार निवेशकों की सबसे बड़ी उम्मीद जियो प्लेटफॉर्म्स की संभावित लिस्टिंग को लेकर स्पष्ट जानकारी मिलने की है। कंपनी ने पिछले वर्ष जियो के आईपीओ की योजना का संकेत दिया था और कहा था कि इसे 2026 की पहली छमाही में बाजार में उतारा जा सकता है। ऐसे में निवेशक अब इसकी समयसीमा और आगे की रणनीति पर कंपनी के नेतृत्व की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।जियो के अलावा रिलायंस रिटेल के संभावित आईपीओ को लेकर भी बाजार की नजरें टिकी हैं। लगातार विस्तार, बढ़ते ग्राहक आधार और डिजिटल तथा क्विक-कॉमर्स कारोबार में मजबूत प्रदर्शन के कारण रिटेल कारोबार समूह की प्रमुख विकास इकाइयों में शामिल हो चुका है। निवेशकों को उम्मीद है कि एजीएम में इसके भविष्य की योजनाओं और संभावित लिस्टिंग पर भी चर्चा हो सकती है।वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 13 प्रतिशत घटकर 16,971 करोड़ रुपए रहा, जबकि एक वर्ष पहले समान अवधि में यह 19,407 करोड़ रुपए था। हालांकि कंपनी का कुल राजस्व 13 प्रतिशत बढ़कर 2.98 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 2.64 लाख करोड़ रुपए था। मजबूत राजस्व वृद्धि के बावजूद मुनाफे में आई गिरावट के कारण निवेशक कंपनी की भविष्य की रणनीति और विकास योजनाओं पर विशेष नजर बनाए हुए हैं।