news-details

रोम में पीएम मोदी–मेलोनी मुलाकात: भारत-इटली संबंधों को नई दिशा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को इटली के रोम पहुंचे, जहां उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। इस मुलाकात को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। आगमन के बाद पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया और इसके बाद दोनों नेताओं ने पहले अनौपचारिक डिनर के दौरान बातचीत की, जिसमें आपसी सहयोग से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई।इस दौरान इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का स्वागत करते हुए लिखा, “वेलकम टू रोम, माय फ्रेंड।” दोनों नेताओं ने रोम के ऐतिहासिक कोलोसियम का भी दौरा किया और वहां साथ में तस्वीरें खिंचवाईं। यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं रही, बल्कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।चर्चा के प्रमुख मुद्दों में व्यापार, निवेश, ऊर्जा सुरक्षा, उभरती तकनीक और वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियाँ शामिल रहीं। पीएम मोदी ने संकेत दिया कि भारत-इटली संबंधों को और गहरा करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। दोनों देश अपने संबंधों को “स्पेशल स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप” का दर्जा देने और नियमित वार्षिक संवाद शुरू करने पर भी विचार कर रहे हैं।