news-details

राम मंदिर को मिली सुरक्षा कोटिंग, हजारों साल तक टिकाऊ बनाने की तैयारी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित और मजबूत बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण तकनीकी कदम उठाया गया है। राजस्थान के बंशी पहाड़पुर के लाल बलुआ पत्थरों से बने मंदिर के ढांचे पर विशेष रासायनिक कोटिंग का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। यह कोटिंग मंदिर के शिखर से लेकर आधार तक अंदर और बाहर दोनों तरफ की गई है, ताकि पत्थरों को मौसम, नमी और फंगस के असर से बचाया जा सके।निर्माण एजेंसी एलएंडटी के परियोजना निदेशक वी.के. मेहता के अनुसार, यह विशेष लेप पत्थरों की उम्र बढ़ाने के लिए लगाया गया है। लगातार पानी और नमी के संपर्क में आने से बलुआ पत्थर अंदर से कमजोर और खोखले हो सकते हैं, जिससे उनकी मजबूती प्रभावित होती है। इसी कारण यह वाटर-रेपेलेंट कोटिंग की गई है, जो पत्थरों को नमी सोखने से रोकती है और उन्हें लंबे समय तक सुरक्षित रखती है।विशेषज्ञों के मुताबिक, यह पारदर्शी कोटिंग पत्थरों पर पानी की बूंदों को टिकने नहीं देती, बल्कि उन्हें नीचे बहा देती है। इसी तकनीक का उपयोग परकोटा और अन्य मंदिरों पर भी किया गया है। अधिकारियों का मानना है कि इससे राम मंदिर संरचना को दीर्घकालिक मजबूती मिलेगी और यह आने वाले कई सौ वर्षों तक सुरक्षित रह सकेगा।