news-details

राम मंदिर प्रशासन की जिम्मेदारी सीएम योगी को देने की मांग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़  लखनऊ। शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र नारायण सेंगर उर्फ वसीम रिजवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राम मंदिर प्रशासन की अतिरिक्त जिम्मेदारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपने की मांग की है। उन्होंने राम मंदिर प्रकरण पर चिंता जताते हुए चंपत राय का समर्थन किया और उनके त्यागपत्र की खबर को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि चंपत राय एक ईमानदार व्यक्ति हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राम मंदिर आंदोलन को समर्पित कर दिया। ऐसे व्यक्ति पर बेईमानी का आरोप लगाना उचित नहीं है।जितेंद्र नारायण ने कहा कि चंपत राय ने कठिन परिस्थितियों में रहकर भगवान श्रीराम के मंदिर के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में राम मंदिर परिसर की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नई व्यवस्था की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि अयोध्या के विकास और राम मंदिर निर्माण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा योगदान रहा है। योगी आदित्यनाथ की ईमानदारी पर भी कोई संदेह नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि वह श्रीराम मंदिर प्रकरण में पक्षकार हैं, इसलिए अपनी राय रखने का अधिकार रखते हैं।उन्होंने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में अनुरोध किया है कि राम मंदिर प्रशासन की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी जाए। उनका कहना है कि इससे मंदिर की व्यवस्था बेहतर होगी और श्रद्धालुओं की आस्था और मजबूत होगी।