news-details

राम मंदिर परिसर में 24 जून को होगा शेषावतार मंदिर पर ध्वजारोहण

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि परिसर में धर्मध्वज स्थापना की श्रृंखला अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। राम मंदिर परकोटे के छह मंदिरों पर ध्वजारोहण के बाद अब 24 जून को शेषावतार मंदिर के शिखर पर भव्य ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना है। वहीं, ब्रजेश पाठक को भी आमंत्रित किया गया है।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट समारोह को भव्य बनाने की तैयारी में जुटा है। आयोजन में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित करीब एक हजार लोगों को आमंत्रित किए जाने की योजना है। साथ ही कुमारगंज क्षेत्र के लोगों की भी विशेष भागीदारी रहेगी।कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण एक दुर्लभ रामायण पांडुलिपि का समर्पण होगा। कुमारगंज निवासी जंगजीत सिंह अपने पूर्वजों द्वारा संरक्षित लगभग 150 से 200 वर्ष पुरानी रामायण पांडुलिपि को मंदिर ट्रस्ट को भेंट करेंगे। यह पांडुलिपि रामायण अध्ययन और शोध के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।भवन निर्माण एवं पांडुलिपि मिशन के चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में गठित विशेषज्ञ समिति ने ऐसी दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण और संग्रह का निर्णय लिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन ऐतिहासिक दस्तावेजों से रामायण की विभिन्न परंपराओं और स्वरूपों के अध्ययन को नई दिशा मिलेगी।आस्था, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा यह आयोजन अयोध्या में विशेष महत्व का माना जा रहा है।