news-details

रामराज्य संकल्प अभियान के तहत कोविदार पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या के विवेक सृष्टि परिसर में रामराज्य संकल्प अभियान के तहत कोविदार वृक्ष का पौधरोपण किया गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कोविदार वृक्ष का संबंध भगवान श्रीराम के वंश से माना जाता है, जिसके चलते इस पौधरोपण को विशेष आध्यात्मिक महत्व प्राप्त हुआ।कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्माकुमारी समाज के सहयोग से किया गया, जिसमें सामाजिक, धार्मिक और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई लोग शामिल हुए। इस अवसर पर विवेक सृष्टि के संस्थापक डॉ. चैतन्य, अयोध्या के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, इंजीनियर रवि तिवारी, ब्रह्माकुमारी समाज के राजयोगी हरिलाल भानुशाली और बीके मुकेश ने संयुक्त रूप से पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजयोगी हरिलाल भानुशाली ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृक्षों को केवल प्रकृति का हिस्सा नहीं बल्कि जीवन और चेतना का आधार माना गया है। उन्होंने कहा कि रामराज्य की परिकल्पना तभी साकार हो सकती है जब समाज आध्यात्मिक मूल्यों के साथ प्रकृति संरक्षण को भी जीवन का हिस्सा बनाए।उन्होंने बढ़ते पर्यावरण असंतुलन और सामाजिक चुनौतियों पर चिंता जताते हुए कहा कि पौधरोपण केवल एक अभियान नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है।इंजीनियर रवि तिवारी ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 50 कोविदार वृक्ष लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 15 जुलाई तक सभी ग्रामसभाओं में पौधरोपण का लक्ष्य पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।अब तक जिले की लगभग 150 ग्रामसभाओं में पौधरोपण पूरा हो चुका है और शेष क्षेत्रों में भी तेजी से अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया गया।