news-details

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक में शिक्षक हितों पर मंथन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति एवं साधारण सभा की बैठक लखनऊ में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और शिक्षक समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। बैठक में बांदा से मंडल अध्यक्ष डॉ. शिव प्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष पंकज सिंह समेत पदाधिकारियों ने भाग लिया। संगठन ने शिक्षक हितों और सेवा सुरक्षा के लिए निर्णायक संघर्ष का आह्वान किया।महासंघ पदाधिकारियों ने बताया कि टीईटी अनिवार्यता को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री से वार्ता हुई है। संगठन ने 27 जुलाई 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्त करने की मांग उठाई है।बैठक में शिक्षकों के प्रोन्नत वेतनमान, गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति, स्थानांतरण और अन्य लंबित समस्याओं पर भी चर्चा हुई। संगठन ने मांगों के समाधान के लिए आगे की रणनीति तैयार की।